March 3, 2026

उत्तराखंड : मुख्‍यमंत्री धामी ने निभाया चुनाव से पहले किया वादा, बढ़ाई वृद्धावस्‍था पेंशन की राशि, अब पति-पत्नी दोनों को मिलेगा लाभ

0

सरकार द्वारा शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

देहरादून: मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने विधानसभा चुनाव से पहले वृद्धजनों के हित में किया अपना वादा निभाया है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

जिसके तहत उत्तराखंड में वृद्धावस्‍था पेंशन योजना के अंतर्गत अब पति और पत्नी दोनों को लाभ मिल सकेगा।इतना ही नहीं अब 1200 रुपये मिलने वाली पेंशन 1400 रुपये प्रतिमाह मिलेगी।

धामी की घोषणाएं धरातल पर उतरने लगींं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाएं धरातल पर उतरने लगी हैं। समाज कल्याण विभाग की वृद्धावस्था समेत अन्य पेंशन योजनाओं से इसकी शुरुआत हुई है। राज्य में वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत अब पति और पत्नी दोनों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर शासन ने इस सिलसिले में आदेश जारी कर दिए हैं।

Also, you cost levitra should be able to find positive reviews online of their services. So what do we really? The idea for our business is to deliver orders without jamming somewhere in customs on the way, so therefore we send everything by mail within Sweden. cialis levitra price A GP will rule out any underlying and generic sildenafil 100mg undetected reasons for this condition, such as heightened consumption of alcohol, drugs or tobacco, or any physical abnormalities upon examining the male genitalia. The lack of desire in women can sildenafil cheap be confusing and shocking for their husbands.
इसके साथ ही वृद्धावस्था, निराश्रित विधवा भरण पोषण अनुदान और दिव्यांग पेंशन की राशि प्रतिमाह 1200 रुपये से बढ़ाकर 1400 रुपये कर दी गई है। वृद्धावस्था पेंशन योजना में पात्र परिवार के वृद्ध दंपती को साल में 14400 के स्थान पर 33600 रुपये की राशि मिल सकेगी। पहले पति-पत्नी में से एक को ही वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी।

मुख्यमंत्री धामी ने पिछले साल दिसंबर में वृद्धावस्था पेंशन में वृद्धि के साथ ही पात्र परिवार में से पति-पत्नी दोनों को पेंशन देने की घोषणा की थी। इसके बाद कैबिनेट ने भी इस पर मुहर लगाई। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले आवश्यक औपचारिकताएं पूरी दी गई थीं। अब फिर से सरकार बनने के बाद इस बारे में शासनादेश जारी कर दिया गया।

इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दी जाने वाली वृद्धावस्था समेत दो अन्य योजनाओं में प्रतिमाह पेंशन की राशि में 200 रुपये की वृद्धि का शासनादेश भी जारी किया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनकी सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ काम कर रही है।

सरकार की प्राथमिकता है कि जो घोषणाएं पूर्व में की गई हैं, उनका शासनादेश समय से किया जाए। इसी क्रम में सरकार ने वृद्धजनों के साथ ही निराश्रित विधवाओं और दिव्यांगजनों के हित में निर्णय लिया है। अपै्रल से वृद्धावस्था, निराश्रित विधवा भरण पोषण अनुदान और दिव्यांग पेंशन योजना में पात्र व्यक्तियों को सीधा लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed