Chardham Yatra: चारधाम यात्रा के कोर क्षेत्र में विशेष यातायात प्लान लागू, दिल्ली से ऋषिकेश जाने के लिए ये रहेगा रूट
दिल्ली-मेरठ से आने वाले हल्के वाहन मुजफ्फरनगर, मंगलौर से नगला इमरती राष्ट्रीय राजमार्ग-334 से रुड़की बाईपास के रास्ते कोर कॉलेज से ख्याति ढाबा के सामने से हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश पहुंचेंगे।

चारधाम यात्रा के कोर क्षेत्र (हरिद्वार से व्यासी तक) के लिए विशेष यातायात प्लान लागू किया गया है। इस क्षेत्र को आठ जोन और 28 सेक्टरों में बांटा गया है। इस क्षेत्र में रात 10 बजे से तड़के चार बजे तक यात्रियों के वाहन नहीं चलेंगे। इसके अलावा इस क्षेत्र में तीन पहिया वाहनों का संचालन नहीं होगा।
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि यात्रा की दृष्टि से चार जिलों में पड़ने वाला यह क्षेत्र कोर क्षेत्र कहलाता है। यहां लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस लगातार काम कर रही है। अब तक नौ लाख से अधिक लोगों ने चारों धामों के दर्शन किए हैं। पुलिस व्यवस्था को चारों ओर सराहा गया है। इसी कड़ी में नई व्यवस्था लागू की जा रही है। यहां अलग-अलग रैंक के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.