July 17, 2026

UK Board Result 2022: इस दिन जारी होंगे उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट! इन वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम

Uttarakhand Board Result 2022: उत्तराखंड बोर्ड (UK Board) की ओर से अब जल्द ही परिणाम घोषित करने के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में बोर्ड के अधिकारियों ने बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी करने की तिथियों को लेकर बड़ा संकेत दिया है।

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट

Uttarakhand Board Result 2022: उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को संपन्न हुई काफी समय हो गया है। अधिकांश राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी हो गए हैं। ऐसे में उत्तराखंड बोर्ड के विद्यार्थी, उनके शिक्षक और अभिभावकों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। उत्तराखंड बोर्ड (UK Board) की ओर से अब जल्द ही परिणाम घोषित करने के कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में बोर्ड के अधिकारियों ने बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी करने की तिथियों को लेकर बड़ा संकेत दिया है।

इस दिन जारी हो सकते हैं 10-12वीं के नतीजे

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UBSE) के विश्वस्त सूत्रों ने बताया है कि यूके बोर्ड की ओर से उत्तराखंड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जून के पहले और दूसरे सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं। एक अधिकारी ने तो इतना तक कह दिया कि उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट 10 या 11 जून को घोषित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट अलग-अलग दिन घोषित करने की योजना है। दोनों के परिणाम में संभवतया एक सप्ताह का अंतराल हो सकता है।

रोल नंबर और जन्म तिथि से देख सकेंगे रिजल्ट

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UBSE) की ओर से परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in के माध्यम से जारी किया जाएगा। जो परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे। यूबीएसई के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे जून में ही घोषित कर दिए जाएंगे।
उत्तराखंड बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की गईं थीं। परीक्षाओं के लिए करीब 2.5 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। छात्रों को सलाह दी जाती है कि परिणाम संबंधित अपडेट पाने के लिए बोर्ड की वेबसाइट, अपने स्कूल के संपर्क में रहे और अमर उजाला की वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें।

UK Board Result 2022 यहां देख सकेंगे नतीजे

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UBSE) की कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
  • ubse.uk.gov.in
  • results.amarujala.com
  • uaresults.nic.in

You may have missed