August 24, 2026

देहरादून का सेल्फी पुल बना ‘मौत का कुआं’, अंधेरे में स्कूटी समेत नदी में गिरे युवक ने रोते हुए बयां किया खौफनाक मंजर

पूरे उत्तराखंड में शुक्रवार रात से घनघोर बारिश हो रही है। कई इलाकों में जान-माल के नुकसान की खबर है। देहरादून में थानो रोड पर सौंग नदी पर बना पुल भी इस बारिश में बह गया है।

Maldevta Bridge - Dehradun | Morning | Nature | Uttarakhand | Peaceful -  YouTube

दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से कुछ दूर पानी में डूबे जंगल से रोते हुए निकल रहे युवक के चेहरे पर तैर रहा खौफ बता रहा था शुक्रवार की रात उस पर कहर बनकर गुजरी है। गांववाले जब पास पहुंचे, तो उसने सिसकते हुए जो बताया वह रोंगटे खड़े करने वाला था। जन्माष्टमी की रात जब चारों तरफ जश्न था, तब करीब 12 बजे वह अपने भाई के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था। देहरादून से कुछ आगे रायपुर और थानो के बीच जो पुल हर दिन सैकड़ों लोगों के लिए सेल्फी पॉइंट बनता है, वह घुप अंधेरी रात में ‘मौत के कुएं’ में बदल चुका था। उत्तराखंड समेत पूरे पहाड़ी राज्यों में हो रही डराने वाली बारिश में सौंग नदी पर बना यह पुल भी किनारे से बह गया था। दोनों रोज की तरफ पुल से गुजरे और इससे पहले कि कुछ समझ पाते स्कूटी समेत उफनती सौंग नदी में समा गए थे। जैसे-तैसे एक युवक सुबह चमत्कारिक रूप से बाहर निकल आया और डरावनी रात की पूरी आपबीती सामने रखी। दूसरा युवक, जिसे वह अपना भाई बता रहा था, उसकी कोई खबर नहीं है।

You may have missed