November 21, 2025

Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक खिली चटख धूप, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर शुरू हुई वाहनों की आवाजाही

0
इससे पहले भी धरासू बैंड के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री दोनों हाईवे बंद हो गए थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि दोनों हाईवे पर अब वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

उत्तरकाशी से गंगोत्री तक ऑलवेदर रोड पर अड़ंगा, जानिए पूरा मामला ...

उत्तराखंड में अब मौसम साफ बना हुआ है। बीते तीन दिन से सभी इलाकों में चटख धूप खिली है। जिसके चलते उमस फिर से बढ़ने लगी है। हालांकि रात के समय पर अब हल्की ठंड का एहसास भी होने लगा है।

वहीं, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे भी वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। यमुनोत्री हाइवे धरासू बैंड के पास आज सुबह 36 घंटे बाद खुला। वहीं, गंगोत्री हाईवे गुरुवार को खोल दिया गया था। लेकिन रात के समय फिर से मलबा आने के कारण बंद हो गया था। जिसे बीआरओ की टीम ने आज सुबह फिर खोला।

इससे पहले भी धरासू बैंड के पास पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री दोनों हाईवे बंद हो गए थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि दोनों हाईवे पर अब वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *