November 21, 2025

Haridwar By-Election Live: तीन बजे तक हुआ 70 प्रतिशत मतदान, 85% फीसदी तक रहने की संभावना

0
Haridwar By-Election Live Updates:  26 सितंबर को हरिद्वार जिले में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान के सभी पदों पर चुनाव हो गया था। जबकि इस दौरान 20 गांव में वार्ड सदस्य के कुछ पद रिक्त रह गए थे। इन पदों पर अब दोबारा उपचुनाव कराया जा रहा है। इसके तहत आठ दिन पहले उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए आज हरिद्वार जिले में ऐसे गांव में मतदान जारी है। जहां पर वार्ड सदस्य के पद रिक्त रह गए थे। इसके लिए सभी ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को रवाना हुई। हर ब्लॉक में कार्यालय परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम से पोलिंग पार्टियों को बैलेट पेपर, मतपेटियां समेत सभी सामग्री उपलब्ध कराकर रवाना किया गया।

चुनाव को लेकर रुड़की ब्लॉक समेत भगवानपुर, नारसन, खानपुर, लक्सर और बहादराबाद सहित सभी ब्लॉकों में परिसर में ही स्ट्रांग रूम बनाया गया है। शुक्रवार को यहीं से मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जानी थी। ऐसे में सुबह ही पोलिंग पार्टियां स्ट्रांग रूम पर पहुंच गई थी।

एक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी सहित चार मतदान कर्मचारी शामिल थे। इसके बाद पोलिंग पार्टियों को एक-एक कर सामान दिया गया। इस सामान में बैलट पेपर, मत पेटियां, पेन, अमिट स्याही, मोमबत्ती, माचिस और निर्वाचन नियमावली आदि सामान शामिल था। सभी पोलिंग पार्टियां करीब दो बजे मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई थी।

3 बजे तक 70% मतदान
अपराह्न तीन बजे तक सभी ब्लॉक में औसतन 70% मतदान हुआ है। 85% तक मतदान रहने की संभावना बताई जा रही है।

वार्ड सदस्य पद के लिए 12:00 बजे तक 58% हुआ मतदान
सुबह 8:00 बजे धीमी गति से शुरू हुआ मतदान ने 10  बजे मतदान गति पकड़ी। रुड़की सहित सभी ब्लॉकों में वार्ड सदस्य पद के लिए सुबह 8:00 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी सुबह मौसम ठंडा होने के चलते बहुत कम संख्या में वोटर अपना मत देने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। हालांकि मौसम साफ होने के चलते 10:00 बजे जैसे जैसे धूप निकलती गई वोटरों की संख्या भी मतदान केंद्रों पर बढ़ती चली गई। इसके बाद करीब 11:00 बजे सबसे अधिक संख्या में मतदान करने के लिए लोग पहुंचे। एडीओ पंचायत मनीष कुमार के अनुसार दोपहर 12:00 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर ओवरऑल 58% मतदान हो चुका था । उन्होंने बताया कि कुछ केंद्रों पर लोगों में ज्यादा उत्साह देखने को मिला तो कुछ केंद्रों पर मतदान केंद्र सूने पड़े रहे।

लक्सर ब्लाक में पहले रह गए थे 97 पद खाली, 55 पर निर्विरोध चुने गए सदस्य
लक्सर की 21 ग्राम पंचायतों में 41 वार्ड सदस्यों के लिए होने वाले उप चुनाव जारी है। एसडीएम गोपालराम बिनवाल के ने बताया कि लक्सर ब्लॉक में शुरू में 97 पद खाली थे। इसमें से 55 निर्विरोध वार्ड सदस्य चुने गए थे। इसके बाद अब 21 ग्राम पंचायतों में 41 वार्ड सदस्यों के पद खाली है। इन पदों पर 48 दावेदार मैदान में हैं। मतदान के लिए 31 मतदान बूथ बनाए गए हैं। पोलिंग पार्टियों को चुनावी सामग्री भी वितरण हो चुकी है। शांति व्यवस्था के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था भी तय की गई है।

मंगलौर: नारसन ब्लॉक में 71 पदों पर उपचुनाव 
नारसन ब्लॉक की आठ न्याय पंचायतें हैं। इसमें पिछली बार हुए चुनाव में वार्ड सदस्य की 134 सीटें खाली रह गई थी। इस बार इन सीटों पर 226 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान 17 लोगों ने अपने नामांकन वापस लिए थे। इसके बाद 61 सीटों पर निर्विरोध वार्ड सदस्य का चुनाव होना तय हो गया है। जबकि दो सीटें ऐसी हैं जहां इस बार भी किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। ऐसे में अब 71 सीटों पर 148 प्रत्याशी मैदान में है। इन पदों पर आज यानी शनिवार को उपचुनाव कराया जा रहा है।
 

20 वार्ड सदस्य के पद  खाली
इन पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर बैलेट पेपर की गिनती की। साथ ही अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की। एडीओ पंचायत बनेश कुमार ने बताया कि रुड़की ब्लॉक के 20 ग्राम पंचायतों में 20 वार्ड सदस्य के पद ही रिक्त हैं। इन पदों पर आज उपचुनाव कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *