November 21, 2025

Holika Dahan 2023: उत्तराखंड में इस समय होगा होलिका दहन, पूजन के लिए सुबह से पहुंचने लगीं महिलाएं

0
उत्तराखंड होली के उत्सव में रंग गया है। आज होलिका दहन किया जाएगा और बुधवार को रंग खेला जाएगा। लेकिन होलिका दहन को लेकर बने असमंजस के बीच प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार को भी होलिका दहन किया गया।

वहीं, अधिकांश जगहों पर आज होलिका पूजन और दहन किया जाएगा। होलिका पूजन के लिए सुबह से ही महिलाएं पहुंचने लगी हैं। तो जानते हैं देहरादून, हल्द्वानी और हरिद्वार में होलिका दहन किया समय किया जाएगा।

देहरादून में पं. राजकुमार शर्मा ने बताया कि पूर्णिमा तिथि की शुरुआत छह मार्च को शाम चार बजकर 17 मिनट पर हो चुकी है। इसका समापन सात मार्च को शाम छह बजकर नौ मिनट पर होगा।

उत्तराखंड में होलिका पूजन

इसके साथ ही छह मार्च को भद्रा की शुरुआत शाम चार बजकर 17 मिनट पर हो गई, जोकि सात मार्च को प्रात: काल पांच बजकर 15 मिनट तक रहेगी। क्योंकि भद्रा काल में होलिका दहन नहीं होता। इसलिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त सात मार्च, मंगलवार को शाम छह बजकर 12 मिनट से रात आठ बजकर 39 मिनट तक रहेगा।
उत्तराखंड में होलिका दहन

वहीं, हल्द्वानी में मुख्य होलिका दहन पूजन सात मार्च की शाम सात बजे होली मैदान और पटेल चौक में होगा। ज्योतिष डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि दो दिन पूर्णमासी होने के कारण कुछ जगहों पर सोमवार को होलिका दहन किया गया। वहीं,  कुछ जगहों पर मंगलवार को शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को होलिका दहन का मुहूर्त शाम छह बजे से 7.10 मिनट तक है।
उत्तराखंड में होलिका पूजन

हरिद्वार में होलिका दहन का मुहूर्त शाम 6.24 बजे से लेकर रात 8.51 बजे तक होगा। शिव उपासना धर्मार्थ ट्रस्ट के संस्थापक निरंजनी अखाड़े के स्वामी रामभजन वन ने बताया, पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि का समापन सात मार्च को शाम 6.09 बजे तक होगा।

उत्तराखंड में होलिका दहन

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि में प्रदोष काल में होलिका दहन होती है। आठ मार्च को चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि शाम 7.42 बजे तक है। सात मार्च को सुबह 6.09 बजे तक रहेगी, जबकि भद्राकाल का साया सात मार्च को सुबह 5.14 बजे तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *