March 12, 2026

Dehradun News: अस्पतालों की लैब दे रहीं प्लेटलेट्स की गलत रिपोर्ट, चार को नोटिस

Image result for Dehradun Railway Station

अस्पतालों की लैब प्लेटलेट्स की गलत रिपोर्ट दे रही हैं। इसका खुलासा रिपोर्ट की क्राॅस चेकिंग मेेंं हुआ है। सीएमओ की ओर से गलत रिपोर्ट देने पर चार अस्पतालों की लैब को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, जिलाधिकारी की ओर से इन पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला स्तरीय टीम ने निरीक्षण के दौरान सविता गोयल पैथोलॉजी लैब, पेनिसिया अस्पताल, सिनर्जी अस्पताल और कैलाश अस्पताल की लैब में अनियमितता पाई। सविता गोयल पैथोलॉजी लैब की ओर से डेंगू के भर्ती मरीज की 51,000 प्लेटलेट्स काउंट की रिपोर्ट दी गई, एनएबीएस लैब से क्रॉस चेक करने पर यह 2.73 लाख पाई गईं। वहीं, पेनिसिया अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में डेंगू के भर्ती मरीज की 10,000 प्लेटलेट्स काउंट की रिपोर्ट दी गई। सरकारी लैब से क्रॉस चेक करने पर प्लेटलेट्स 32,000 पाई गईं।

सिनर्जी अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में मरीज की 19,000 प्लेटलेट्स काउंट की रिपोर्ट दी गई थी, क्रॉस चेक में 30,000 मिलीं। कैलाश अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में 14,000 प्लेटलेट्स काउंट की रिपोर्ट दी गई, क्रॉस चेक में 80,000 पाई गईं। जांच में पता चला कि लैब की ओर से अनियमितता की जा रही है। इन सभी अस्पताल प्रशासन को साक्ष्य सहित तीन दिन के भीतर लिखित रिपोर्ट देने को कहा गया है। संतोष जनक उत्तर न देने पर संबंधित के विरुद्ध एपिडेमिक डिसीसेज एक्ट 1897 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed