Uttarakhand Weather: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, झोंकेदार हवाओं के साथ बर्फबारी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
Uttarakhand Weather Update: सोमवार को भी प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहा। वहीं, आज भी ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी होने के आसार हैं।

बीते दो दिनों से बदला मौसम आज (मंगलवार को) भी बदला रहेगा। जबकि, प्रदेश के कुछ इलाकों में झोंकेदार हवाओं के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा प्रदेश के 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी होने के आसार हैं। वहीं, केंद्र की ओर से जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 21 फरवरी को भी देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिले में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।