April 8, 2026

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन: रुद्रप्रयाग में सुरंग के अंदर मिट्टी धंसी, पानी के साथ आया मलबा, मची अफरा तफरी

Rudraprayag News: सुरंग के अंदर अचानक मिट्टी धंस गई। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई।

Rishikesh Karnaprayag Railway Line Sudden Soil Collapse Inside Tunnel in Rudraprayag Chaos Ensues

रुद्रप्रयाग में निर्माणाधीन कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के काम के दौरान हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सुरंग के अंदर अचानक मिट्टी धंस गई। जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

अधिकारियों के अनुसार, घटना बीती रात की है। सुरंग में डेढ़ किलोमीटर के अंदर मलबा आया है। सुरंग के ऊपर पानी का स्त्रोत है। इसकी वजह से वहां पानी के साथ मलबा आ गया और सुरंग बंद हो गई। टीम ने वहां जांच की है, दो दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।