Independence Day: देवभूमि उत्तराखंड में ऐसे मना आजादी का जश्न, देखें देश भक्ति के रंग में रंगी तस्वीरें

देवभूमि उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ धूम धाम से मनाई गई। सबसे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण किया। वहीं, सीएम ने वहां मौजूद सभी लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही प्रदेशभर में कई जगह प्रभात फेरी निकाली गई तो कहीं पर ध्वजारोहण किया गया। साथ ही रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
सीएम धामी ने राजधानी देहरादून के परेड मैदान में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों, सैन्य और अर्धसैन्य बलों के शहीद जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि आज जो हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, वह स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद जवानों के त्याग और बलिदान का प्रतिफल है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और आंदोलनकारियों को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया।

वहीं, दोपहर को सीएम धामी ने भराड़ीसैंण में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश के घर-घर में फहराता तिरंगा दुनिया को एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दे रहा है।

बाबा रामदेव ने भी हरिद्वार में तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा का नारा केवल 15 अगस्त तक ही सीमित न रहे। बल्कि पूरे साल हर घर पर , घर मठ मंदिर पर तिरंगा रहना चाहिए। यह अभियान टूटना नहीं चाहिए।



**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.