August 24, 2026

Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक 24 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सात जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

uttarakhand weather heavy snow fall likely in hilly regions
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के चलते कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में भारी बारिश के आसार हैं।

उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर कुमाऊं क्षेत्र में रेड तो गढ़वाल क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद शासन-प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के चलते कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में भारी बारिश के आसार हैं।

उन्होंने कहा कि भारी से बहुत भारी बारिश को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। कुमाऊं क्षेत्र में बहुत भारी बारिश के मद्देनजर सरकार, शासन व राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। 

कुमाऊं के पांच और गढ़वाल के दो जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए कुमाऊं के पांच जिलों में शुक्रवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के तहत पहली से 12वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। वहीं, टिहरी और पौड़ी में भी आज स्कूल बंद रहेंगे।

You may have missed