June 26, 2026

Uttarakhand Weather: अगले 24 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बदरीनाथ और हेमकुंड की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

भारी से बहुत भारी बारिश को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

Best Time to Visit Badrinath - Badrinath Climate & Weather Updates

त्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में अगले 24 घंटें में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने कुमाऊं के लिए ऑरेंज और गढ़वाल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि इस समय कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुमाऊं व उससे सटे गढ़वाल के कुछ इलाकों में अगले चौबीस घंटे मेें भारी से बहुत बारिश के आसार हैं। जबकि गढ़वाल क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

भारी से बहुत भारी बारिश को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बताया कि कुमाऊं क्षेत्र में बहुत भारी बारिश के मद्देनजर सरकार, शासन व राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। उधर, दून में शनिवार को बादल छाए रहेंगे। जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ ही तेज बौछार पड़ने की संभावना है। 

बदरीनाथ और हेमकुंड की चोटियों पर बर्फबारी

मौसम बदलने के साथ ही बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी सहित अन्य जगह की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है जिससे यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हेमकुंड साहिब में इस सीजन में दो बार पहले बर्फ पड़ चुकी है। शुक्रवार दोपहर के समय यहां फिर बर्फबारी शुरू हो गई जिससे हेमकुंड साहिब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने में अब सिर्फ तीन दिन शेष रह गए हैं। 10 अक्तूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।