March 4, 2026

PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री 21 को बदरीनाथ में रुकेंगे, पढ़ें केदारनाथ सहित पूरे कार्यक्रम का अपडेट

1
PM Modi Uttarakhand visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चीन सीमा पर स्थित देश के अंतिम गांव माणा से जीवंत ग्राम कार्यक्रम की शुरुआत की जा सकती है। हालांकि प्रशासन ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार किया है। प्रधानमंत्री मोदी 21 अक्तूबर को बदरीनाथ धाम में ही रात्रि प्रवास करेंगे।

Pm Narendra Modi Kedarnath Visit: All Jyotirlinga Of India Will Be  Virtually Connect To Kedarnath On 5 November - केदारनाथ में पीएम मोदी:  अनूठा और यादगार होगा पांच नवंबर का दिन, ऑनलाइन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अक्तूबर को बदरीनाथ में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से शासन को उनके आगमन का कार्यक्रम मिल गया है। उसी हिसाब से सरकार ने तैयारी भी तेज कर दी है।

यह है पीएम मोदी का प्रस्तावित कार्यक्रम

21 अक्तूबर
केदारनाथ में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

 

    • सुबह करीब 8.30 बजे- दर्शन और पूजन, 9 बजे- केदारनाथ रोप-वे का शिलान्यास, 9.10 बजे- शंकाराचार्य समाधि दर्शन, 9.25 बजे – मंदाकिनी आस्था पथ का निरीक्षण करेंगे। साथ ही मजदूरों से बात करेंगे।
    • 9.45 बजे- सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण करेंगे और श्रमजीवियों से मुलाकात करेंगे।
    • इसके बाद प्रधानमंत्री बदरीनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह करीब 11.25 बजे- बदरीनाथ हेलीपैड पहुंचेंगे 11.30 बजे- बदरीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना।
    • दोपहर करीब 12.05 बजे- साकेत चौक के पास मास्टर प्लान के तहत हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। 12.30 बजे- माणा गांव में लोगों को संबोधित करेंगे।
  • 2 बजे – बदरीनाथ रोप-वे प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे व अन्य निर्माण कार्यों को देखेंगे।
  • शाम करीब 5 या 5.40 बजे- बदरीनाथ में होने वाले निर्माण और होटल की थीम का प्रस्तुतिकरण। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बदरीनाथ में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

22 अक्तूबर का पीएम मोदी का कार्यक्रम

 

  • सुबह करीब 7.15 बजे- होटल से बदरीनाथ हेलीपैड जाएंगे।
  • सुबह करीब 7.25 बजे- हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

1 thought on “PM Modi Uttarakhand Visit: प्रधानमंत्री 21 को बदरीनाथ में रुकेंगे, पढ़ें केदारनाथ सहित पूरे कार्यक्रम का अपडेट

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed