Uttarakhand: पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ गुपचुप भवाली पहुंचे विराट कोहली, कैंची धाम जाने की चर्चा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली बुधवार को अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ कुमाऊं पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के मैदान पर उतरा। इसके बाद वह कार से किसी रिजॉर्ट में चले गए।
बुधवार दोपहर बाद 3.30 बजे घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के मैदान पर उतरने पर स्कूली बच्चों ने तालियां बजाकर विराट और उनके परिवार का स्वागत किया। हालांकि विराट किसी से मिले बिना ही एक कार में बैठकर रवाना हो गए। विराट, अनुष्का और उनकी बेटी के साथ एक युवती भी थी।
विराट के चले जाने पर फोटो खिंचाने के लिए इंतजार कर रहे लोग मायूस होकर लौट गए। कोहली और अनुष्का ने मीडिया से भी दूरी बनाए रखी। माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कैंची में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करने जा सकते हैं।

बता दें कि लंबे समय बाद विराट कोहली के बेहतर प्रदर्शन करने पर बीते दिनों अनुष्का शर्मा ने बाबा नीब करौरी महाराज का धन्यवाद कर सोशल मीडिया में तस्वीर साझा की थी। भवाली कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा निजी दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा फिलहाल उनके आगे के कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं है। उधर, डीएम धीराज गर्ब्याल ने भी कहा कि विराट कोहली का यह व्यक्तिगत दौरा है। उनके कार्यक्रम की जानकारी नहीं है।

बता दें कि अनुष्का और विराट का उत्तराखंड से पुराना नाता है। अनुष्का शर्मा का देहरादून के नेशविला रोड पर ‘शीला भवन’ नाम से पुश्तैनी आवास है। यहीं पर वे बचपन में रही हैं। इस घर में अब अनुष्का की दादी, चाचा, चाची रहते हैं। हालांकि अब अनुष्का यहां काफी कम आती हैं।

वहीं, हरिद्वार के गांव अंबूवाला स्थित अनंत धाम आश्रम के बाबा अनंत विराट और अनुष्का के गुरु हैं। विराट और अनुष्का शादी के बाद कई बार बाबा अनंत के आश्रम आ चुके हैं। साल 2018 में भी वे गुपचुप दिवाली के मौके पर अपने गुरु से मिलने पहुंचे थे।

**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.