July 11, 2026

Nainital News: पक्षियों का सर्वे शुरू, जैव विविधता की जानकारी भी जुटायेंगे

Nainital News: पक्षियों का सर्वे शुरू, जैव विविधता की जानकारी भी जुटायेंगे

मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं प्रसन्न कुमार पात्रो ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुमाऊं के 40 वन कर्मियों
हल्द्वानी। वन विभाग ने खटीमा, डौली और गौला रेंज में पक्षी विशेषज्ञों के साथ सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे से पूर्व तराई पूर्वी वन प्रभाग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक (कुमाऊं) प्रसन्न पात्रो ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सर्वे के माध्यम से पक्षियों से जुड़ी जानकारी सामने आयेगी, इसके अलावा समानांतर जैव विविधता का डेटा भी एकत्र किया जाएगा। इससे संरक्षण समेत अन्य कार्यों में मदद मिलेगी। इस दौरान वन संरक्षक दीप आर्य समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

20 पक्षी विशेषज्ञ करेंगे मदद
हल्द्वानी। सीसीएफ कुमाऊं पात्रो ने बताया कि पहले तराई पूर्वी वन प्रभाग में सर्वे होगा। इसके बाद तराई केंद्रीय वन प्रभाग और हल्द्वानी वन प्रभाग में सर्वे होगा। इस कार्य में गुजरात, मध्य प्रदेश समेत अन्य जगहों से आए पक्षी विशेषज्ञ मदद कर रहे हैं। इनके निर्देशन में टीम लीडर बनाया गया है।

You may have missed