March 15, 2025

ठंड ने दिखाया अपना असर, दिन में भी लोग ले रहे अलाव का सहारा

जिले में कुछ दिन के लिए हुई बरसात के बाद ठंड ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है, रविवार की सुबह से ही तापमान में काफी गिरावट आई है। दिन में भी लोगों ने अब अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया। जिले में दो दिनों पहले तक तीन दिन के लिए बरसात हुई थीं, मौसम खुलते ही ठंड ने अपने असर को दिखाना शुरू कर दी।

Cold showed its effect in Shahdol

शहडोल में शनिवार से अधिक रविवार की सुबह से ठंड पड़ रही है। ठंड पड़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। मौसम वैज्ञानिक गुरप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि रविवार को अधिकतम 23 और न्यूनतम 13 डिग्री तापमान रहेगा, जिसकी वजह से ठंड अधिक पड़ रही है। रविवार की सुबह से ही मौसम खुला और ठंड में अपना असर दिखना शुरू दिया तो लोग अब सुबह से ही जगह-जगह अलाव का सहारा लेते दिख रहे हैं।

नगर पालिका ने जगह-जगह कराई अलाव की व्यवस्था
ठंड का प्रकोप बढ़ते ही नगर पालिका ने शहर के मुख्य चौराहा सहित रेलवे स्टेशन बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कर दी है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने रविवार की शाम बताया है कि 2 दिनों से ठंड काफी पड़ रही है। जगह-जगह चौराहों पर नगर पालिका की तरफ से अलाव की व्यवस्था कराई गई । शाम को नगर पालिका के कर्मचारी चौराहा पर लकड़ी गिरकर अलाव जलाते हैं जिससे आम लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड से अपना बचाव कर सके।

You may have missed