March 5, 2026

Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा पर सीएम धामी का फैसला, कहा- जहां अतिक्रमण हटा, अब वहीं बनेगा पुलिस थाना

Haldwani violence Today: हल्द्वानी हिंसा को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया है। सीएम धामी ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट पर लिखा है कि- जिस जगह से अवैध अतिक्रमण हटाया गया वहां पर अब पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा।

Haldwani violence Today: CM Pushkar Singh Dhami decision on Haldwani violence

हल्द्वानी हिंसा में जिस जगह से अवैध अतिक्रमण हटाया गया वहां पर अब पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हिंसा करने वालों के लिए उत्तराखंड में कोई जगह नहीं है।

सीएम धामी ने कहा कि उपद्रवियों और दंगाइयों के लिए हमारी सरकार का यह स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा, ऐसे उपद्रवियों के लिए उत्तराखंड में कोई स्थान नहीं है।

सीएम ने आगे कहा कि मालिक के बगीचे से जहां पर अतिक्रमण हटाया गया है अब वहीं पुलिस थाना बनाया जाएगा। मालूम हो कि उपद्रवियों ने आठ फरवरी को बनभूलपुरा थाना को पूरी तरह से जला दिया था। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस और मीडिया कर्मियों के वाहनों को जला दिया था। हिंसा में कई पुलिस और मीडिया कर्मी घायल भी हो गए थे। जिसके बाद धामी ने उन्हें स्पष्ट संदेश देकर जता दिया है कि सरकार ऐसी हिंसा करने वालों के हमेशा खिलाफ रहेगी।

You may have missed