March 6, 2026

Uttarakhand: सीएम ने चारधाम यात्रा तैयारियों का लिया जायजा, मॉनिटरिंग के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश

चारधाम यात्रा तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में शासन स्तर से चारों धामों की लाइव मॉनिटरिंग की जाए साथ ही आपदा कंट्रोल रूम का सुचारू संचालन किया जाए।

CM Dhami took meeting regarding Chardham Yatra 2024 preparation instructions to form a committee

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा 2024 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सीएम धामी ने आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों एवं मॉनिटरिंग के लिए कमेटी गठित किए जाने के निर्देश दिए।

सचिवालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने चारों धामों में यातायात प्रबंधन के सुगम संचालन के लिए एसपी/ एडिशनल एसपी रैंक के आधिकारी को नियुक्त किए जाने, सभी अधिकारी एवं विभागों में आपसी समन्वय से कार्य किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा बीते वर्षों की यात्रा में जो कमी एवं समस्याएं सामने आई हैं, उनके अनुभवों से, प्लानिंग से काम कर उन समस्याओं को इस वर्ष दूर किया जाए।

संपूर्ण पैदल मार्गो एवं संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी लगाए जाए। उन्होंने कहा यात्रियों के साथ ही स्थानिय लोगों के हितों का भी ध्यान रखा जाए। शासन स्तर से चारों धामों की लाइव मॉनिटरिंग की जाए साथ ही आपदा कंट्रोल रूम का सुचारू संचालन किया जाए। 

खराब मौसम पूर्वानुमान की सूचना यात्रियों तक समय से पहुंचे
मुख्यमंत्री ने कहा कि खराब मौसम पूर्वानुमान की सूचना यात्रियों तक समय से पहुंचे। जिसके लिए यात्रियों के मोबाइल पर अलर्ट मैसेज की व्यवस्था की जाए। पैदल मार्गो की नियमित सफ़ाई हो। यात्रा मार्ग पर बने शौचालयों में विशेष तौर पर साफ सफाई रखी जाए। यात्रा मार्गों पर शौचालय की संख्या भी बढ़ाई जाए।उन्होंने मिशन मोड पर प्लास्टिक फ्री चार धाम पर काम करने के निर्देश दिए। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व ही चारों धामों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। पैदल मार्गो में स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाए। साथ ही यात्रा मार्ग पर सुचारू पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चार धाम मार्गों का सुधारीकरण यात्रा से पूर्व कर लिया जाए। जिन स्थानों पर अधिकांश मार्ग अवरूद्ध होते है ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण कर जे.सी.बी / मशीन आदि की व्यवस्था की जाए। यात्रा के दौरान कोई भी मार्ग बंद होने पर उसे तुरंत खोले जाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने चारधाम यात्रा हेतु बसों व टैक्सियों आदि की आवश्यकता के सम्बन्ध में आंकलन कर पूर्व में व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए।

You may have missed