October 22, 2026

Uttarakhand: रामनगर दौरे पर पहुंचे सीएम धामी ने किया कन्या पूजन, कई योजनाओं की दी सौगात, तस्वीरों में देखें

सीएम पुष्कर सिंह धामी
रामनगर के दौरे पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यहां सबसे पहले अष्टमी के मौके पर गौलापार स्थित नेब संस्थान में कन्या पूजन किया। इसके बाद रामनगर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। रामनगर में जी20 सम्मेलन का आज दूसरा दिन है।

बुधवार सुबह सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले गौलापार स्थित नेब संस्थान में कन्या पूजन किया। यहां कुछ देर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह रामनगर पहुंचे और विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने 28  करोड़ की लागत से रोडवेज पोर्ट,पॉलीटेक्निक भवन (15 करोड़) ,नन्दा लाइन सौंदर्य करण (2 करोड़) व बहुमंजिल पार्किग(13 करोड़)  स्वीकृत योजनाओं  का शिलान्यास किया।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। रामनगर में शुरू हुए जी-20 सम्मेलन में कई देशों व शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधियों का देवभूमि पहुंचने पर आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि यह स्वर्णिम अवसर विश्व फलक में उत्तराखंड को नई पहचान देने वाला साबित होगा।

सीएम धामी ने किया योजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन एवं जैव विविधता से पूरे विश्व को परिचित कराने का लाभ हमें मिलना तय है। स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान आयोजन से मिलने जा रही है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के रामनगर में 28 से 30 मार्च तक चलने वाली जी-20 समिट मंगलवार से शुरू हो गई। इसके लिए 17 देशों के 51 प्रतिनिधि उत्तराखंड पहुंच गए हैं।
रामनगर में जी-20 की बैठक शुरू

पंतनगर एयरपोर्ट पर मेहमानों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कलाकारों ने मेहमानों के स्वागत में छोलिया नृत्य की प्रस्तुति दी। जिसके बाद उन्हें सुपर डिलक्स बस से रामनगर के लिए रवाना किया गया।
पंतनगर एयरपोर्ट पर हुआ जी-20 में आए विदेशी मेहमानों का स्वागत

मेहमानों को पंतनगर एयरपोर्ट से रामनगर पहुंचाने की विशेष व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट से गड़प्पू के बीच 350 स्थानों पर 1500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। रूट पर लगे 34 सीसीटीवी की निगरानी सीधे पुलिस कंट्रोल रूम से की जा रही है। विदेशी मेहमानों के फ्लीट में छोटे-बड़े 23 वाहन शामिल हैं।

You may have missed