हैरतअंगेज साजिश: युवक के सिर से निकल रहा था मुर्गे का खून, पुलिस भी खा गई धोखा, कपड़ा उठते ही धरा गया बहुरूपिया
युवक ने आरोप लगाया कि पड़ोसी ने मारपीट कर सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने शक होने पर युवक के सिर से कपड़ा हटाकर घाव देखा तो कुछ भी नहीं मिला। युवक से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारा सच उगल दिया।

रुड़की भगवानपुर में एक युवक ने हैरतअंगेज साजिश रची। पुलिस स्टेशन पहुंचे युवक के सिर से खून निकल रहा था। उसके पूरे शरीर पर खून लगा था। थाने में वह पुलिस के सामने खुद पीड़ित बताकर कई कहानियां रचता रहा।
उसके शरीर पर खून देख कुछ समय के लिए पुलिस भी धोखा गई।
शक होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ शुरू की तो युवक ने सच उगला। पुरानी रंजिश में पड़ोसी युवक को फंसाने के लिए एक युवक सिर पर मुर्गे का खून लगाकर थाने पहुंचा था। खुद को पीड़ित साबित करने के लिए वह पुलिस के सामने कहानी बनाता रहा।
पुलिस ने युवक की पूरी बात सुनी, लेकिन शक होने पर सख्ती से पूछताछ करनी शुरू की। जिससे युवक का झूठ पकड़ में आने लगा। पुलिस ने युवक के सिर से कपड़ा हटाया तो कोई घाव नहीं मिला। इससे पुलिस का शक और भी गहरा हो गया है।
**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.