March 15, 2025

बरेली बवाल: पुलिस के लिए सोमवार का दिन चुनौती भरा, जोगी नवादा में कड़ी सुरक्षा; शांति की अपील

बरेली पुलिस के लिए आज का दिन चुनौती भरा है, क्योंकि सावन का तीसरा सोमवार होने के कारण शिव मंदिरों में सुबह से ही कांवड़ियों की भीड़ उमड़ने लगी। कांवड़ियों का जत्था उस रास्ते से भी लौटेगा, जहां पर पथराव हुआ था।

tight security in jogi nawada bareilly after clashed in bareilly

बरेली के जोगी नवादा में रविवार दोपहर कांवड़ियों के जत्थे पर पथराव के बाद बवाल हो गया था। जिसके चलते पुलिस के हाथ-पैर फूले गए थे। आज का दिन भी पुलिस के लिए चुनौती भरा है, क्योंकि सावन का तीसरा सोमवार होने के कारण शिव मंदिरों में सुबह से ही कांवड़ियों की भीड़ उमड़ने लगी। कांवड़ियों का जत्था उस रास्ते से भी लौटेगा, जहां पर पथराव हुआ था।

बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा में रविवार दोपहर इबादत स्थल के पास कांवड़ियों पर पथराव हुआ था। घटना में महिलाओं समेत कई कांवड़िये घायल हो गए थे। इसके बाद बवाल हो गया था। कांवड़ियों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। उन्होंने पूर्व पार्षद उस्मान की शह पर घटना का आरोप लगाकर नारेबाजी की। पीलीभीत बाईपास पर जाम लगाया था।
 

पुलिस ने बार्डर तक पहुंचाया

पुलिस ने रात में इस जत्थे को बदायूं के बिनावर थाने की सीमा तक छोड़ा। वहां आगे बिनावर पुलिस को सुरक्षा की जिम्मेदारी देकर पुलिस लौट आई। सोमवार को बदायूं के कछला घाट से गंगाजल लेकर ये जत्था वापस आएगा। वनखंडीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के बाद कांवड़िये इसी रास्ते से घर वापस जाएंगे। इस लिहाज से सोमवार का दिन फिर चुनौती भरा होगा।

अवाम से अमन की अपील

ऑल इंडिया गौस-ए-आजम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समरान खान ने जोगी नवादा विवाद मामले में बरेली की आवाम से अमन की अपील की है। साथ ही कहा है कि पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने जिला प्रशासन से भी अनुरोध किया है कि जिसने भी बरेली का माहौल खराब करने की कोशिश की है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। चाहे वह किसी भी समुदाय का व्यक्ति हो।

बवाल के बाद सुरक्षा बढ़ी 

पथराव और बवाल के बाद नाथ मंदिरों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जोगी नवादा में घटना के बाद घनी आबादी वाले इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। सोमवार को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

You may have missed