CM Dhami: मानसखंड देगा कुमाऊं को अपनी अलग पहचान: सीएम धामी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी में मीडिया से वार्ता की। धामी ने कहा कि पर्यटन व तीर्थाटन को बढ़ावा मिले इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी में मीडिया से वार्ता करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनता के हित में चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि चारधाम से उत्तराखंड पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुका है। वहीं गढ़वाल में केदारखंड के बाद अब कुमाऊं में मानसखंड बनने से कुमाऊं की तस्वीर बदलेगी।
कुमाऊं को संवारने, समृद्ध और आध्यत्मिक बनाने के लिए मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत रोड मैप तैयार किया है। जिसमें कुमाऊं के करीब 26 मंदिरों को जोड़ते हुए धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसिक किया जा रहा है। जिससे धार्मिकता के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं स्थानीय लोगों के बेहतर रोजगार, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कुमाऊं की संस्कृति, सभ्यता को जान सकेंगे।
मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना के तहत राष्ट्रीय मार्ग-मुख्य मार्ग की सड़कों का और भी बेहतर सुधार होगा। साथ ही कुछ मानसखंडों को हेली सुविधा से भी जोड़ा जाएगा। ये सभी मानसखंड़ों को चार धाम की तर्ज पर विकसित किया जाएंगे। इन मानसखंड़ों के आस पास स्वास्थ्य सुविधा आदि की व्यवस्था की जाएगी। जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारों धाम में इस वर्ष करीब 56 लाख से अधिक श्रद्धालओं ने दर्शन किए, जो राज्य ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व की बात है।