October 6, 2025

Roorkee: दादा के साथ शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

Roorkee Crime News: युवक की 15 जुलाई को शादी है। वह अपने दादा के साथ शादी के कार्ड देने के लिए इकबालपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली चला दी।

Roorkee Crime Firing on Youth going to distribute wedding cards with his grandfather
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के इकबालपुर फाटक के पास फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। बाइक सवार बदमाशों ने दादा के साथ शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक को पांव में गोली लगी है।

जानकारी के अनुसार, भगवानपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर निवासी  गौरव कुमार की शादी 15 जुलाई को है। वह अपने दादा जगतसिहं के साथ अपनी शादी के कार्ड देने के लिए इकबालपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह इकबालपुर रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली गौरव पांव में लगी। जिससे वह घायल हो गया।

गोली चलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वाले कौन लोग थे, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।