March 13, 2026

Rishikesh: नीम बीच पर गंगा में डूबे दिल्ली के महिला और युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Rishikesh News: बताया जा रहा है की महिला गंगा में नहाने के दौरान डूबने लगी थी, उसे बचाने के लिए उसका साथी गंगा में कूदा, लेकिन वह भी डूब गया।

Rishikesh News woman and youth from Delhi drowned in Ganga at Neem Beach SDRF Doing search

ऋषिकेश में थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के नीम बीच में एक युवक और महिला गंगा नदी में डूब गए।  एसडीआरएफ दोनों की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका है।

पुलिस के अनुसार, दोनों मुनिकिरेती से किराए की बाइक लेकर नीम बीच पहुंचे थे। युवक की पहचान लवप्रीत सिंह, पुत्र सुखबीर सिंह निवासी ई-25 सुदर्शन पार्क पश्चिम दिल्ली के रूप में हुई। महिला के बारे में पता लगाया जा रहा है।

बताया जा रहा है की महिला गंगा में नहाने के दौरान डूबने लगी थी, उसे बचाने के लिए उसका साथी गंगा में कूदा, लेकिन वह भी डूब गया। एसडीआरएफ ढालवाला की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। दोनों की तलाश जारी है।

You may have missed