उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौगात, चांदी का मुकुट पहनाकर किया सीएम का स्वागत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बीते दिनों बढ़ाए गए मानदेय का लाभ नवंबर माह से देने का एलान कर वर्चुअली तरीके से उनके खाते में ट्रांसफर भी कर दिया। इससे प्रदेश की 33,614 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा।

प्रदेश सरकार ने 33 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बीमा के साथ खाद्यान्न की सौगात दी है। सोमवार को सनातन धर्म इंटर कॉलेज रेसकोर्स में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित अपने आभार समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की।
दो लाख की वार्षिक दुर्घटना बीमा पॉलिसी
उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दो लाख की वार्षिक दुर्घटना बीमा पॉलिसी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा जिन लोगों पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू नहीं होता है, उन्हें दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक हर महीने 20 किलोग्राम खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मासिक मानदेय डिजिटल तरीके से सीधे उनके खाते मे दिया जाएगा। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 25 फीसदी पद ऐसी आंगनबाड़ी सहायिकाओं से भरे जाएंगे, जिनकी विभाग में 10 साल की संतोषजनक सेवा पूरी हो चुकी है और जो इसके लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता पूरी करती हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से सेनेटरी नैपकिन के लिए जो एक रुपये का भुगतान करना पड़ता था उसे भी निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के निर्माण में मातृशक्ति की बड़ी भूमिका है, महिला सशक्तीकरण की दिशा में राज्य सरकार की ओर से कई कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर उनके ऋण को चुकाने का प्रयास किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में किस तरह से कार्य करती हैं, वह सब बखूबी जानते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके दोनों बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा भी आंगनबाड़ी केंद्र में ही हुई है।
The gastro esophageal reflux disease actually makes that valve loose, and the valve opens too frequently and lets the acidic cialis lowest prices contain enter into the esophagus. Thus the sufferers can be protected from the heart failures and other cardio vascular disorders. discount viagra Test the mattress out on each side and generic cialis cipla on the other is VGR as well as the dosage in the tablet. Erectile dysfunction is a condition that men of all age discover for info now generic viagra for sale groups who suffer from both the conditions, not just one.
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल के बाद सरकार के पास आय के संसाधनों में कमी आई है, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने मानदेय बढ़ाने में कंजूसी नहीं की। सरकार ने आजीविका से जुड़ी प्रदेश की महिलाओं को मजबूत करने के लिए 119 करोड़ रुपये का कोविड राहत पैकेज जारी किया। इसके अलावा सरकार ने आशा, उपनल समेत तमाम विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया है।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रदेश में होने वाली विभिन्न गतिविधियों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अहम योगदान होता है। आंगनबाड़ी बहनों के हित में राज्य सरकार द्वारा हरसंभव कार्य किए जा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। बीते पांच वर्षों में आंगनबाड़ी केंद्रों को ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण की धुरी मानते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों में गैस सिलिंडर, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता किट, प्री स्कूल किट, मेडिसिन किट एवं किचन गार्डन आदि अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं हैं। ग्राम स्तर पर आंगनबाड़ी कार्मिकों की सशक्त एवं सक्रिय उपस्थिति का परिणाम है कि आंगनबाड़ी के केंद्रों के माध्यम से प्रतिमाह लगभग 9 लाख लाभार्थियों को पोषाहार उपलब्ध कराया जाता है।
सैन्यधाम निर्माण कार्यों का लिया जायजा
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को सैन्यधाम के लिए प्रस्तावित जगह पुरुकुल पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख सचिव सैन्य कल्याण और देहरादून के जिलाधिकारी को निर्माण कार्याें में तेजी लाने के निर्देश दिए।
